मध्य प्रदेशरीवा

कमिश्नर श्री सुचारी ने की कोरोना टीकाकरण की अपील

कमिश्नर श्री सुचारी ने की कोरोना टीकाकरण की अपील

रीवा(MP) :रीवा संभाग के कमिश्नर अनिल सुचारी ने संभाग के सभी जिलों के आमजनों से कोरोना टीकाकरण महाअभियान में टीकाकरण की अपील की है। कमिश्नर ने कहा है कि संभाग के सभी जिलों में प्रथम चरण के कोरोना टीकाकरण अभियान में बड़ी संख्या में टीके लगाये गये थे। कोरोना से बचाव तथा तीसरी लहर से होने वाली हानि को रोकने के लिये कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाना आवश्यक ही नहीं अनिवार्य है। संभाग भर में 25 अगस्त तथा 26 अगस्त को कोरोना वैक्सीन टीकाकरण का महाअभियान चलाया जायेगा।
संभाग के 18 साल से अधिक आयु के ऐसे व्यक्ति जिन्होंने कोरोना वैक्सीन का टीका नहीं लगवाया है वे प्रथम डोज अवश्य लगवायें। साथ ही जिन्होंने वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है तथा निर्धारित अंतराल का समय पूरा हो गया है वे भी दूसरी डोज अवश्य लगवायें। स्वयं टीका लगवाने के साथ-साथ परिवार के सदस्यों तथा आस पड़ोस के लोगों को भी कोरोना वैक्सीन टीकाकरण के लिये प्रेरित करें। सबके सहयोग से ही टीकाकरण का महाअभियान सफल होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button