मध्य प्रदेशरीवा

निर्वाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करायें

निर्वाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करायें
विद्युत व्यवधान की शिकायत पर संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे
शिकायतों का तत्परतापूर्वक समाधान कारक निराकरण करें
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जिले के विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक में दिये निर्देश

रीवा (MP) :ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के रीवा जिले के अधिकारियों की बैठक में संचालन संधारण की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिये कि जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रें में निर्वाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए शिकायतों का समाधान कारक निराकरण करें। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि विद्युत व्यवधान की शिकायत पर संबंधित अधिकारी जिम्मेदार माने जायेंगे तथा उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल, विधायक सिरमौर श्री दिव्यराज सिंह, एम.डी. वी.किरण गोपाल, कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी उपस्थित रहे।

कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित बैठक में ऊर्जा मंत्री ने कहा कि खराब केबिल तथा जले ट्रांसफार्मर तत्काल बदलें जायं तथा बिल संबंधी शिकायतों का निराकरण करें। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने प्रवास के दौरान विद्युत ट्रिपिंग संबंधी शिकायतें ज्यादा मिली हैं अत: सभी अधिकारी पूरे लगन से कार्य करें। शासन स्तर से संसाधनों की कोई कमी नहीं होगी। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सही वोल्टेज मिले, मीटर रीडिंग नियमित व समय पर ली जाय तथा ट्रिपिंग की स्थिति में पूर्णत: नियंत्रण हो। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर जिले की विद्युत व्यवस्था को दुरूस्त करें इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही व शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। ऊर्जा मंत्री ने शिकायतों के संधारण के लिये रजिस्टर बनाने व मुख्य अभियंता को लगातार क्षेत्र का भ्रमण करने के निर्देश दिये। उन्होंने ने कहा कि समीक्षा बैठक में दिये गये सभी दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराया जाय तथा आगामी तीन माह बाद बैठक में पुन: समीक्षा की जायेगी तथा अपेक्षित सुधार न होने पर कड़ी कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि संभाग स्तर पर माह में एक बार एमडी संबंधित जिलों के विधायकों के साथ बैठक कर समीक्षा भी करें। श्री तोमर ने वकाया बिल राशि की वसूली कर राजस्व आय बढ़ाने पर भी बल दिया।
बैठक में मऊगंज विधायक एवं सिरमौर विधायक ने अपने अपने क्षेत्र की विद्युत समस्याओं की ओर मंत्री जी का ध्यान आकृष्ट किया। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने अधिकारियों को विद्युत व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिये। इस दौरान विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता, अधीक्षण यंत्री तथा जिले के विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button