
रूबी हॉल क्लिनिक की ओर से स्तन कैंसर परिषद संपन्न
पुणे,: स्तन के कैंसर के व्यवस्थापन में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रूबी हॉल क्लिनिक की ओर से १९ जुलाई २०२५ को महत्वपूर्ण परिषद का आयोजन किया गया था. भारत और भारत के बाहर से १५० कैंसर विशेषज्ञ सहभागी हुए इस परिषद में आधुनिक तंत्रज्ञान पर ध्यान केंद्रित किया गया और स्तन के कैंसर की व्यवस्थापन के लिए समग्र दृष्टीकोन के साथ कैंसर के उपचार के प्रगति पर प्रकाश डाला गया.
लाईव्ह रोबोटिक मॅस्टेक्टोमी जो आधुनिक समय की स्तन कैंसर के व्यवस्थापन के लिए कम से कम छेद की प्रक्रिया है, यह इस परिषद का वैशिष्ट्य था. इस शस्त्रक्रिया में अधिक सटीकता के साथ कम निशान, जल्द पुनर्प्राप्ती संभव है और यह भारत में स्तन कैंसर के उपचार में बदलाव दर्शाता है.
इस परिषद में कैंसर के उपचार का आधुनिक विकास देखने के लिए भारत और भारत के बाहर के १५० से भी ज्यादा कैंसर और वैद्यकीय विशेषज्ञ एक साथ आये थे. इस दौरान रूबी हॉल क्लिनिक के विश्वस्त और फिजिशियन डॉ. सायमन ग्रांट उपस्थित थे. यह उपक्रम भारत में स्तन के कैंसर के लिए उच्च गुणवत्ता के उपचारों में अधिक सुधार करने के लिए नया तंत्रज्ञान और बहु विद्याशाखीय दृष्टीकोन का इस्तेमाल साथ ही में रुग्ण केंद्रित कैंसर उपचार और सटीकता की और रूबी हॉल क्लिनिक का समर्पण दर्शाता है.
रूबी हॉल क्लिनिक की कन्सल्टंट ब्रेस्ट सर्जन डॉ.अनुपमा माने ने कहा की, इस परिषद में स्तन के कैंसर के उपचार में आधुनिकता दर्शायी गयी. रोबोटिक मॅस्टेक्टोमी सुरक्षितता, गति और मरीजों की अधिक देखभाल करने वाला मार्ग प्रदान करता है. यह दृष्टिकोण स्तन कैंसर के उपचार से आगे बढ़कर सम्पूर्ण व्यक्ति की देखभाल करता है
रूबी हॉल क्लिनिक के चीफ कार्डिओलॉजिस्ट,अध्यक्ष और व्यवस्थापकीय विश्वस्त डॉ.परवेझ ग्रांट इन्होने संस्था के लगातार शिक्षा और अभिनवता के समर्पण पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा की, भारत में कर्करोग के उपचार का दर्जा बढ़ाना यह हमारा उद्देश्य है. इस तरह की परिषद पुणे में मरीजों को विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध कराने तथा डॉक्टरों को नवीनतम जानकारी उपलब्ध कराने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता दर्शाते हैं.
इस उपक्रम की रचना माहितीपूर्ण संवाद, लाईव्ह केस स्टडीज के साथ में सर्वोत्तम तरीके और अनुभव का आदान- प्रदान और वैयक्तिकृत उपचार नियोजन, मरीजों के लिए अच्छे परिणाम इन सभी पर चर्चा करने के लिए की गयी थी.


