हिनौती गौधाम में क्षमता से अधिक गौवंश को प्रवेश न देने के निर्देश
रीवा ब्यूरो विशाल समाचार: . अनुविभागीय अधिकारी सिरमौर ने हिनौती गौधाम प्रबंधक को निर्देश दिये हैं कि गौधाम में क्षमता से अधिक गौवंश को प्रवेश न दिया जाय। उन्होंने कहा है कि हिनौती गौधाम में अतिरिक्त शेड निर्माण का कार्य प्रगति पर है तथा वर्तमान में गौवंश की पर्याप्त संख्या है। जब तक अतिरिक्त शेड नहीं बन जाते तब तक अतिरिक्त गौवंश को गौधाम में प्रवेश न दिया जाय ।

