अवार्डपूणे

एमआईटी स्कूल ऑफ गवर्नमेंट, पुणे द्वारा यूपीएससी-2024 के 15वें राष्ट्रीय स्तर के सम्मान समारोह का आयोजन 12 जुलाई को

एमआईटी स्कूल ऑफ गवर्नमेंट, पुणे द्वारा यूपीएससी-2024 के 15वें राष्ट्रीय स्तर के सम्मान समारोह का आयोजन 12 जुलाई को

देश की टॉपर शक्ति दुबे व तीसरे स्थान पर रहे अर्चित डोंगरे से संवाद का अवसर

11 जुलाई को सर्विस ओरिएंटेशन कार्यक्रम भी आयोजित

 

पुणे,:  एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी (एमआइटी-डब्ल्यूपीयू), पुणे के एमआईटी स्कूल ऑफ गवर्नमेंट और इकॉनॉमिक्स एवं पब्लिक पॉलिसी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में, संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा 2024 में सफल अभ्यर्थियों के सम्मान में 15वें राष्ट्रीय स्तर के सम्मान समारोह का आयोजन शनिवार, 12 जुलाई को प्रातः 9:30 बजे, कोथरुड स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में किया जाएगा।

 

इस अवसर पर देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली शक्ति दुबे, तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले अर्चित डोंगरे तथा अन्य सफल अभ्यर्थियों का सम्मान किया जाएगा।

शक्ति दुबे को शाल, ज्ञानेश्वर जी की प्रतिमा, सम्मानपत्र व ₹1 लाख की नकद राशि प्रदान की जाएगी, वहीं अर्चित डोंगरे को ₹30,000 नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

समारोह में 130 से अधिक चयनित अभ्यर्थियों का सम्मान किया जाएगा।

समारोह के मुख्य अतिथियों में लोकसभा की प्रथम महिला महासचिव स्नेहलता श्रीवास्तव, मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त विवेक फणसाळकर, तथा सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के पूर्व निदेशक ए.एस. राजन शामिल होंगे।

अध्यक्षता एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के संस्थापक अध्यक्ष प्रा. डॉ. विश्वनाथ दा. कराड करेंगे।

कार्याध्यक्ष प्रा. राहुल कराड की भी विशेष उपस्थिति रहेगी।

इससे एक दिन पूर्व, 11 जुलाई को, सर्विस ओरिएंटेशन कार्यक्रम एमआईटी डब्ल्यूपीयू के द्रोणाचार्य भवन में आयोजित किया जाएगा, जिसमें यूपीएससी चयनितों को प्रशासनिक सेवा से जुड़ी जमीनी और नैतिक समझ दी जाएगी।

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों और विशेषज्ञों के पैनल में होंगे—

विवेक फणसाळकर (पूर्व पुलिस आयुक्त, मुंबई), ए.एस. राजन (पूर्व निदेशक, एसव्हीपी राष्ट्रीय पुलिस अकादमी),अभिजीत राऊत (सह-आयुक्त, राज्य कर विभाग, महाराष्ट्र),आदित्य भसीन (पटकथाकार व निर्देशक),अभिजीत बांगर (अतिरिक्त आयुक्त, बीएमसी),अशिम पाटील (मुख्य कार्यकारी व प्रबंध निदेशक, आय-टेक)

130 से अधिक चयनित अभ्यर्थी, जिनमें आईएएस, आईपीएस, आईआरएस व अन्य केंद्रीय सेवाओं में चयनित छात्र शामिल हैं, इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

विद्यार्थियों को टॉपर्स से संवाद करने, मार्गदर्शन प्राप्त करने और प्रशासनिक सेवा के अनुभवों से प्रेरणा लेने का अवसर मिलेगा।

इस राष्ट्रीय कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को अच्छे प्रशासन, नैतिक आचरण और राष्ट्रसेवा के मूल्यों से जोड़ना है।

देश के विभिन्न राज्यों जैसे—महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, बिहार, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, सिक्किम आदि से चयनित अभ्यर्थी समारोह में शामिल होंगे।

यह कार्यक्रम एमआईटी द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत आयोजित किया जा रहा है। एमआईटी स्कूल ऑफ गवर्नमेंट एशिया की एकमात्र संस्था है जो राजनीतिक नेतृत्व का प्रशिक्षण देती है।

इस संबंध में जानकारी एमआईटी-डब्ल्यूपीयू के कुलगुरु डॉ. आर.एम. चिटणीस, डीन डॉ. अंजली साने तथा संस्थान के रिसर्च प्रमुख डॉ. परिमल माया सुधाकर द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button