
कैन बायोसिस ने लाभकारी खेती के लिए इम्पोर्टेड स्पेशालिटी उर्वरक ‘रोफा’ और नीम-आधारित कीटनाशकों का किया भव्य लोकार्पण
पुणे,भारतीय कृषि जैव-प्रौद्योगिकी की अग्रणी कंपनी कैन बायोसिस प्रा. लि. ने पुणे स्थित नोवोटेल होटल में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में इम्पोर्टेड स्पेशालिटी वाटर सोल्युबल उर्वरक ‘रोफा’ और नीम-आधारित 15 जैविक उत्पादों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर कृषि, विज्ञान और जैविक खेती के क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित अतिथिगण उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और राष्ट्रगान से हुई, जिससे विदेशी मेहमानों को भारतीय संस्कृति की झलक मिली। कंपनी के मास्कॉट ‘बायोजीत’ ने बच्चों के साथ – जो विभिन्न फसलों के रूप में सजे थे – शाश्वत खेती, मिट्टी के स्वास्थ्य और आधुनिक कृषि तकनीकों का संदेश दिया।
कंपनी की प्रबंध निदेशिका संदीपा कानिटकर ने कार्यक्रम में कहा,
“’आर’ का अर्थ है रोफा – रियल ऑप्टिमाइज्ड फर्टिलाइज़र एप्लिकेशन, लेकिन मेरे लिए ‘आर’ का अर्थ है – हमारे किसानों के लिए ‘रिस्पेक्ट’ (सम्मान)।
रोफा को फ्रांस की डी सँगोज कंपनी के साथ समझौते के तहत विकसित किया गया है। यह १२ वाटर सोल्युबल उर्वरक फलों के बागों और सब्जी की फसलों के लिए सभी प्रकार के मौसम में प्रभावी हैं। पिछले २० वर्षों के कैन बायोसिस के कृषि तकनीक के अनुभव और विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण किए गए रोफा उत्पाद विश्वसनीय और प्रभावशाली हैं।
नीम आधारित उत्पादों का लोकार्पण
इसी अवसर पर कैन बायोसिस ने पूर्वजों के तकनीक को और उन्नत करते हुए भारत के लिए गर्व का विषय बनते हुए नीम श्रेणी में ३ नए उत्पादों का भी लोकार्पण किया। यह सभी उत्पाद विषमुक्त कृषि के क्षेत्र में क्रांति लाने वाले हैं।
लोकार्पण निम्नलिखित मान्यवरों की उपस्थिति में हुआ:पद्मश्री बिजमाता राहीबाई पोपरेश्री. आदिनाथ चव्हाण, ॲग्रोवन के संपादक व संचालक
डाळिंबरत्न, श्री. बाबासाहेब गोरे, फार्म डीएसएस ॲग्रीटेक प्रा. लि. के संस्थापक, व्यवस्थापक तथा ट्रेनर व कन्सलटंट,डॉ. सुजॉय साहा, आईसीएआर – एनआरसी ग्रेप्स पुणे के प्रिंसिपल सायंटिस्ट (प्लांट पॅथॉलॉजी),श्री. जेफ फ्रान्को, डी सँगोज के मुख्य समूह सूचना अधिकारी,श्री. विपिन सैनी, बसाई के व्यवस्थापक तथा संरक्षण फाउंडेशन के संचालक
श्री. नरेंद्र राणे, इंडोफिल इंड्रस्ट्रीज लिमिटेड के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी,श्री. गणेश नानोटे, प्रगतिशील किसान,श्री. कृषीभुषण संजीव माने, क्रांतिकारी किसान,श्री. वासुदेव काथे, दाभोळकर परिवार के अध्यक्ष कैन बायोसिस के डीलर,श्री. राजेश चावला,श्री. अमोल गायकवाड,श्री. एस. एस. नाकट,कैन बायोसिस के तकनीकी एडवाइजर संदीपा कानिटकर, कैन बायोसिस की प्रबंध निदेशिका तथा बसाई अध्यक्षा इस मौके पर उपस्थित विशेषज्ञों ने कहा कि ये नीम आधारित उत्पाद कृषि में विषमुक्त खेती की दिशा में क्रांतिकारी साबित होंगे। इस प्रकार कैन बायोसिस ने विश्व को शाश्वत खेती का एक विश्वसनीय विकल्प उपलब्ध कराया है। कार्यक्रम में कैन बायोसिस के विभिन्न राज्यों से आये डीलर्स, पदाधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
परिसंवाद में विशेषज्ञों के विचार:
पद्मश्री बिजमाता राहीबाई पोपरे ने कहा:
“मैं एक अशिक्षित महिला हूँ, पर मुझे इतना पता है कि यदि मिट्टी की रक्षा करो तो मिट्टी तुम्हें जिंदा रखती है। इसलिए विषमुक्त खेती के लिए सबको मिलकर काम करना चाहिए। कैन बायोसिस के ये उत्पाद आधुनिक खेती के लिए वास्तव में उपयोगी हैं।”
डाळिंबरत्न श्री. बाबासाहेब टी. गोरे ने कहा:
“ROFA श्रेणी की यह तकनीक फॉलियर के माध्यम से पोषक तत्वों के सटीक प्रबंधन के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।”
श्री. आदिनाथ चव्हाण ने कहा:
“जिस तरह कैन बायोसिस विज्ञान की निष्ठा से खेती के लिए काम करता है, अगर किसान भी उसी तरह खेती करें तो भारत की प्रगति दूर नहीं है। खेती विज्ञान है और एक व्यवसाय भी, यही संदेश हम एग्रोवन के माध्यम से किसानों तक पहुंचाते हैं।”
डॉ. सुजॉय साहा ने कहा:
“एनआरसी ग्रेप्स के पास कई माइक्रोब्स हैं। जब भी चर्चा होती है कि कौन से माइक्रोब्स लेने चाहिए, तो सबसे पहले कैन बायोसिस का नाम आता है। मैं हमेशा कहता हूँ कि इस कंपनी के उत्पाद विश्व स्तर पर मान्य हैं, इसलिए भारतीय किसानों को भी इनका उपयोग करना चाहिए।”
आधुनिक खेती के लिए प्रगतिशील तकनीक – कैन बायोसिस
पुणे स्थित कैन बायोसिस प्रा. लि. पिछले २० वर्षों से जैव-प्रौद्योगिकी आधारित नवाचारों के साथ कृषि के क्षेत्र में अग्रणी रही है। यह कंपनी मिट्टी के स्वास्थ्य, कीट नियंत्रण और पोषण प्रबंधन के लिए सूक्ष्मजीव आधारित उत्पाद विकसित करती है। डीएसआईआर से मान्यता प्राप्त इस कंपनी के पेटेंटेड लिक्विड उर्वरक और स्मार्ट प्लेटफॉर्म शाश्वत खेती के लिए अभिनव समाधान प्रदान करते हैं। ‘स्पीड कंपोस्ट’ तकनीक से मिट्टी में सेंद्रिय कार्बन बढ़ता है और जलस्तर तथा जलवायु की सुरक्षा होती है। कंपनी ने डब्ल्यूआईपीओ, एनआरडीसी, इंडो-फ्रेंच चैंबर ऑफ कॉमर्स जैसे कई प्रतिष्ठित पुरस्कार भी प्राप्त किए हैं। अमरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया सहित विश्व के कई देशों में कंपनी की उपस्थिति है। कैन बायोसिस किसानों की आय बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य के साथ विश्वस्तरीय शाश्वत कृषि समाधान प्रदान करती है।


