प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आज लैपटाप के लिये राशि वितरित की जायेगी
रीवा विशाल समाचार संवाददाता
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में 4 जुलाई को प्रदेश के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को लैपटाप के लिये राशि वितरित करेंगे। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर देखा व सुना जायेगा।
रीवा जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. क्रमांक एक में सुबह 10.30 बजे से आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में सांसद श्री जनार्दन मिश्र मुख्यअतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। इसी प्रकार मऊगंज में जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्यअतिथि विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल होंगे। उल्लेखनीय है कि भोपाल के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में रीवा जिले के छात्र अंकुर यादव एवं आर्यन पाण्डेय को तथा मऊगंज जिले के छात्र आयुष पाण्डेय एवं आशीष सिंह को मुख्यमंत्री जी लैपटाप की राशि वितरित करेंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड स्तर पर शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. रायपुर कर्चुलियान, शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. गंगेव, शा. उत्कष्ट उ.मा.वि. सिरमौर, शा. उत्कष्ट उ.मा.वि. सितलहा, शा. माडल उ.मा.वि. मऊगंज, शा. उत्कष्ट उ.मा.वि. हनुमना में तथा शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. नईगढ़ी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया
है।

