‘रामायण: द इंट्रोडक्शन’-नमित मल्होत्रा की अगुवाई में विश्व के समक्ष भारतीय आत्मा की भव्य प्रस्तुति
पुणे,विश्वभर के 2.5 अरब से अधिक श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र, 5,000 वर्ष पुरानी महान गाथा ‘रामायण’ अब एक आधुनिक सिनेमाई रूप में पुनः साकार हो रही है। निर्माता नमित मल्होत्रा द्वारा प्रस्तुत इस मेगा प्रोजेक्ट ‘रामायण: द इंट्रोडक्शन’ का आज वैश्विक स्तर पर भव्य अनावरण हुआ।
यह परियोजना केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि एक समग्र सिनेमैटिक यूनिवर्स है, जिसमें राम और रावण के बीच का सनातन संघर्ष नए आयामों में दर्शाया जाएगा। भारत के 9 प्रमुख शहरों में विशेष स्क्रीनिंग्स और न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर विशाल बिलबोर्ड द्वारा इस ऐतिहासिक घोषणा को वैश्विक दर्शकों तक पहुँचाया गया।
दिग्गज फिल्मकार नमित मल्होत्रा (Prime Focus Studios, DNEG) के नेतृत्व में, निर्देशक नितेश तिवारी की कल्पनाशील दृष्टि और सह-निर्माता यश की भागीदारी में यह प्रोजेक्ट साकार हो रहा है। इसमें ऑस्कर विजेता तकनीकी टीम, हॉलीवुड के दिग्गज डिजाइनर और भारत के शीर्ष कलाकार एक साथ काम कर रहे हैं।
प्रमुख कलाकार:रणबीर कपूर — राम यश — रावण (सह-निर्माता भी)साई पल्लवी — सीता सनी देओल — हनुमान रवी दुबे — लक्ष्मण
तकनीकी टीम में शामिल:
हँस झिमर व ए. आर. रहमान — पहली बार साथ में संगीत टेरी नोटरी, गाय नॉरिस, रॅम्सी एव्हरी, रवि बन्सल अंतरराष्ट्रीय तकनीकी विशेषज्ञ
दो भागों में रिलीज़:पहला भाग — दिवाली 2026 दूसरा भाग — दिवाली 2027, IMAX पर कहानी का मूल संघर्ष — राम वि. रावण | मनुष्य वि. अमरता | प्रकाश वि. अंधकार — यह केवल पौराणिक आख्यान नहीं, बल्कि एक शाश्वत सत्य की सिनेमाई पुनर्व्याख्या है।
निर्माता नमित मल्होत्रा ने कहा, “यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक आत्मा का विश्वस्तरीय सिनेमा मंच पर परिचय है।”
वहीं, निर्देशक नितेश तिवारी ने इसे “भारतीयता की गहराई से जुड़ी आत्मिक कथा” बताया जिसे “भव्यता व सच्चाई के साथ वैश्विक रूप में प्रस्तुत करना हमारा सौभाग्य है।”


