
वेंकट भवन में किया गया योगाभ्यास
रीवा अनिल सिंह संवाददाता. 11वें विश्व योग दिवस पर पुरातात्विक स्थल वेंकट भवन में योगाभ्यास किया गया। केंद्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा अंतरष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन वेंकट भवन परिसर में किया गया। योग प्रशिक्षक उमा सोंधिया ने उपस्थित जनों को योग और सूर्य नमस्कार के महत्व के बारे में बताया तथा योगाभ्यास कराया। केंद्रीय संचार ब्यूरो के प्रभारी मुकेश कुमार मंडल द्वारा उपस्थित अतिथियों को योग दिवस के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर योग से संबधित प्रश्न मंच का भी आयोजन किया गया एवं विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। योगाभ्यास में सामाजिक संगठन, खिलाड़ियों एवं नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी कुलदीप सिंह, पुलिस विभाग के बी. के. त्रिपाठी, राज्य आनंद संस्थान से साबिर, समाजसेवी डॉ. मुकेश येंगल तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

