मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आज भोपाल में
रीवा विशाल समाचार. बीएलओ क्षमता विकास का प्रशिक्षण देने के लिये जिले के मास्टर ट्रेनर्स 21 जून को भोपाल में प्रशिक्षित होंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स को उपस्थिति के निर्देश दिये।
टी.आर.एस. महाविद्यालय के डॉ. संकठा प्रसाद शुक्ला, पॉलीटेकनिक कॉलेज के डॉ. गौरव गुप्ता, शा. महाविद्यालय सेमरिया के डॉ. रावेन्द्र कुमार, शा. महाविद्यालय त्योंथर के डॉ. रणवीर सिंह, शा. महाविद्यालय मऊगंज के डॉ. विवेक कुमार पटेल, शा. महाविद्यालय नईगढ़ी के डॉ. कृष्णचन्द्र मिश्र, शा. महाविद्यालय रायपुर कर्चुलियान के बी.एन. सिंह, अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा के डॉ. जितेन्द्र कुमार पाण्डेय तथा शा. आदर्श विज्ञान महाविद्यालय रीवा के डॉ. जयराम प्रजापति को मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त कर प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिये गये हैं।


