पूणे

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लिए संतश्रेष्ठ श्री ज्ञानेश्वर महाराज पादुकाओं के दर्शन

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लिए संतश्रेष्ठ श्री ज्ञानेश्वर महाराज पादुकाओं के दर्शन

पुणे: आषाढ़ी पालखी सोहले के अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे के भवानी पेठ स्थित पालखी विठ्ठल मंदिर में संतश्रेष्ठ श्री ज्ञानेश्वर महाराज की पवित्र पादुकाओं के दर्शन किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के हाथों पालखी की पूजा विधिवत रूप से संपन्न हुई।

 

मुख्यमंत्री श्री फडणवीस का मंदिर समिति की ओर से सत्कार किया गया। इस दौरान राज्य के उच्च व तंत्र शिक्षण मंत्री श्री चंद्रकांत पाटील, श्री ज्ञानेश्वर महाराज संस्थान के प्रमुख विश्वस्त योगी निरंजननाथ, गुरु शांतिनाथ, राजेंद्र उमाप, भावार्थ देखणे, पुरुषोत्तम पाटील, रोहिणी पवार, चैतन्य लोंढे, पालखी विठ्ठल मंदिर संस्था के अध्यक्ष तेजेंद्र कोंढरे, विश्वस्त प्रमोद बेंगरूट, शिवाजीराव जगदाळे, गोरख भिकुले समेत कई मान्यवर उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने आषाढ़ी वारी के निमित्त पंढरपुर की ओर प्रस्थान करने वाले सभी वारकऱियों को शुभकामनाएं दीं।

इससे पहले टाळ-मृदुंग की ताल और “ज्ञानोबा-तुकाराम” के जयघोषों के साथ भक्तिमय वातावरण में संतश्रेष्ठ श्री ज्ञानेश्वर महाराज की पालखी का विठ्ठल मंदिर परिसर में आगमन हुआ। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में वारकरी एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button