
स्वागतम लक्ष्मी बालिका जन्मोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन
रीवा अनिल सिंह संवाददाता: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत स्वागतम लक्ष्मी बालिका जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय बिछिया में किया गया। कार्यक्रम में नवजात बालिकाओं एवं उनकी माताओं का सम्मान किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास नयन सिंह ने बताया कि नवजात बालिकाओं की माताओं का स्वागत हल्दी और कुमकुम लगाकर और माला पहनाकर किया गया एवं बच्चियों को उपहार का वितरण किया गया। कार्यक्रम में गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक (लिंग निर्धारण निषेध) की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी मिश्रा, सदस्य प्रवीण मिश्रा, विभा द्विवेदी, आरती शर्मा, बाल संरक्षण अधिकारी स्वाति श्रीवास्तव, बेनिसन हेल्पिंग सोशल वेलफेयर सोसायटी से श्लेषा शुक्ला अस्पताल की नर्सेज तथा अमर सिंह उपस्थित रहे।

