रीवा

जनसुनवाई में 46 आवेदकों की सुनी गई समस्यायें

जनसुनवाई में 46 आवेदकों की सुनी गई समस्यायें

 

मऊगंज अनिल सिंह: कलेक्ट्रेट कार्यालय मऊगंज में आयोजित जनसुनवाई में 46 आवेदन प्राप्त हुए। संयुक्त कलेक्टर राजेश मेहता ने आवेदकों की समस्यायें सुनी तथा त्वरित कार्रवाई के लिए उन्हें संबंधित विभागों को सौंपा।

ग्राम रामपुर, जनपद नईगढ़ी निवासी सोने लाल साकेत ने जनसुनवाई में दिए आवेदन में बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पहली किस्त मिल चुकी है और उन्होंने अपनी जमा पूंजी लगाकर छत लेवल तक मकान निर्माण पूरा कर लिया है। लेकिन पंचायत सचिव द्वारा जानबूझकर दूसरी किस्त रोक दी गई है। मऊगंज वार्ड क्रमांक 2 निवासी सुमन शुक्ला ने तहसील कार्यालय में पदस्थ लिपिक पर आरोप लगाते हुए आवेदन दिया। इसी प्रकार विभिन्न विभागों से संबंधित अन्य शिकायतें प्राप्त हुई। जनसुनवाई में राजस्व, स्वास्थ्य, बिजली, खाद्य, सहकारिता, शिक्षा, नगर निकाय सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। जनसुनवाई में सड़कों के सुधार बिजली आपूर्ति में अनियमितता, और अतिक्रमण आदि से संबंधित शिकायतें आर्इं। संयुक्त कलेक्टर राजेश मेहता ने सभी शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए संवधित विभागों को सौंपा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button