
ह्युंदाई मोटर इंडिया फाउंडेशन’द्वारा पुणे, महाराष्ट्र में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मिली मजबूती
मावल तालुका के टाकवे और येलसे गांवों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को 2 (ALS) एम्बुलेंस डोनेट की
पुणे : ह्युंदाई मोटर इंडिया लिमिटेड की सीएसआर शाखा ह्युंदाई मोटर इंडिया फाउंडेशन (HMIF) ने पुणे के मावल तालुका के टाकवे और येलसे गांवों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को 2 एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) एम्बुलेंस डोनेट की। 80 लाख रुपये के कुल निवेश के साथ यह पहल, महाराष्ट्र के वंचित क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा सहायता को मजबूत करने और अस्पताल-पूर्व देखभाल को बढ़ावा देने के लिए एचएमआईएफ की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।
एम्बुलेंस को महाराष्ट्र राज्यके माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अजित पवार, महाराष्ट्र राज्यके माननीय शालेय शिक्षा मंत्री श्री दादाजी भुसे, महाराष्ट्र विधान परिषद की माननीय उपसभापति डॉ. नीलम गोऱ्हे, महाराष्ट्र विधान सभा के उपाध्यक्ष श्री अन्ना बनसोडे, और पुणे जिला परिषद के सीईओ श्री. गजानन पाटील की उपस्थिति में सौंपा गया। ह्युंदाई मोटर इंडिया लिमिटेड का प्रतिनिधित्व श्री पुनीत आनंद, एवीपी एंड वर्टिकल हेड – कॉर्पोरेट अफेर्स, कम्युनिकेशन एंड सोशल और श्री सौरभ शर्मा, डोमेन हेड – सीएसवी जी ने किया।
प्रत्येक एएलएस एम्बुलेंस में आवश्यक और उन्नत चिकित्सा उपकरण लगे हैं, जिनमें इलेक्ट्रिक और मैनुअल सक्शन पंप, ऑक्सीजन सिलेंडर, वयस्क और बाल चिकित्सा बैग-मास्क वेंटिलेशन डिवाइस और वेंटिलेटर, आदि उपकरण शामिल हैं। ये मोबाइल यूनिट आपातकालीन स्थितियों की एक विस्तृत श्रृंखला को संबोधित करने के लिए डिज़ाइन की गई हैं जिसमे ट्रॉमा और दीर्घकालीन बीमारी प्रबंधन से लेकर मातृ और बाल स्वास्थ्य, इत्यादि शामिल है।
यह पहल एचएमआईएफ के प्रमुख स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम – स्पर्श संजीवनी का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश भर में दूरदराज और वंचित समुदायों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करके भारत के सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करना है।


