एग्रीकल्चररीवा

किसानों को खेती से जुड़ी समस्याओं के निदान के लिए दिया गया मार्गदर्शन

किसानों को खेती से जुड़ी समस्याओं के निदान के लिए दिया गया मार्गदर्शन

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत रजिगवां, खैरा तथा गौरी में लगाये गये शिविर

 

मऊगंज अनिल सिंह:. विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत अभियान के तहत मऊगंज जिले के ग्राम पंचायत खैरा, ग्राम पंचायत रजिगवां तथा ग्राम पंचायत गौरी में शिविर लगाए गए। इनमें कृषि वैज्ञानिक डॉ राजेश सिंह, डॉ एसएम कुर्मवंशी एसएडीओ यूसी हतागले, निकिता गुप्ता, मनु द्विवेदी तथा अन्य विभागों के अधिकारियों ने किसानों को उपयोगी जानकारी दी। शिविर में किसानों की खेती से जुड़ी समस्याओं के निदान के लिए मार्गदर्शन दिया गया। शिविर में बताया गया कि किसानों के लिए डीएपी के स्थान पर यूरिया तथा 20:20:0:13 खाद का उपयोग अधिक लाभकारी है। किसान एनपीके 19:19:19 का फसलों पर छिड़काव करके अधिक पैदावार ले सकते हैं। डॉ राजेश सिंह ने किसानों को प्याज और आलू की खेती से जुड़ी महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारियाँ दीं। किसानों को हैप्पी सीडर के उपयोग से नरवाई को खाद बनाने की सलाह दी गई। किसानों को जैविक विधि से कीटनाशक तैयार करने एवं श्री अन्न की खेती के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। संगोष्ठी में स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button