रीवाआरोग्य

विकसित कृषि संकल्प अभियान में 12 ग्राम पंचायतों में लगाए गए शिविर

विकसित कृषि संकल्प अभियान में 12 ग्राम पंचायतों में लगाए गए शिविर

 

रीवा विशाल समाचार संवाददाता : रीवा और मऊगंज जिले में 29 मई से 12 जून तक विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत कृषि, उद्यानिकी, मछली पालन तथा पशुपालन विभाग के अधिकारी एवं कृषि वैज्ञानिक दल पंचायत स्तर पर किसानों के बीच जाकर उन्नत खेती की जानकारी दे रहे हैं। इस संबंध में उप संचालक कृषि यूपी बागरी ने बताया कि 5 जून को जवा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कल्याणपुर तथा रायपुर कर्चुलियान विकासखण्ड के ग्राम गोरगांव 164 में शिविर लगाया गया है। इसी तरह रीवा जिले के गंगेव, मऊगंज जिले के हनुमना सहित 12 ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए गए। कल्याणपुर में आयोजित शिविर कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषि वैज्ञानिकों ने धान की उन्नत किस्म, धान रोपाई के यंत्र तथा खाद के संतुलित उपयोग के संबंध में जानकारी दी। किसानों को मिट्टी का परीक्षण कराने एवं मृदा हेल्थ कार्ड के अनुसार फसलों में खाद के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में पशुपालन विभाग की डॉ अम्बेडकर कामधेनु योजना, आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना तथा पशुओं के टीकाकरण के संबंध में जानकारी दी गई। वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी ने किसानों को बीजोपचार, मोटे अनाजों की खेती, दलहन तथा तिलहन फसलों के उन्नत बीज एवं कृषि उपकरणों की जानकारी दी गई। गोरगांव में आयोजित शिविर में 75 किसान शामिल हुए। इन किसानों को सिंचाई के लिए स्प्रिंकलर के उपयोग, धान की उन्नत किस्मों तथा फसलों में कीट नियंत्रण की जानकारी दी गई। किसानों को फसलों में खरपतवार नियंत्रण एवं जैविक दवाओं के उपयोग से कीट नियंत्रण के लिए प्रेरित किया गया। किसानों को नरवाई न जलाने और इससे खाद बनाने की सलाह दी गई। शिविर में कृषि, पशुपालन, मछलीपालन, उद्यानिकी, ग्रामीण विकास विभाग तथा अन्य मैदानी कर्मचारी और किसान शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button