रीवा

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

 

रीवा आलोक कुमार तिवारी.कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 7 जून को इदुज्जुहा त्यौहार के आयोजन के संबंध में व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। बैठक में आयुक्त नगर निगम डॉ. सौरभ सोनवणे ने कहा कि जिले की परंपरा के अनुसार त्यौहार शांति और सद्भाव से मनाए। प्रशासन द्वारा त्यौहार के दौरान सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था तथा अन्य सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। त्यौहार पूरे उल्लास और उत्साह से मनाएं। त्यौहार मनाते समय अनुशासन बनाए रखें। शोभा सबके सहयोग से व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। उन्होंने अपेक्षा की कि सभी त्योहार सौहार्द पूर्ण ढंग से शांतिपूर्वक भाई चारे की भावना के साथ मनाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि त्यौहार के दौरान नगर निगम शहर के प्रमुख मार्गों की साफ-सफाई कराएगा। नगर निगम द्वारा बिजली और पानी की भी समुचित व्यवस्था की जाएगी। त्यौहारों के दौरान सभी प्रमुख नमाज स्थलों में सुरक्षा के उचित प्रबंध किए जाएंगे।

 

बैठक में एसडीएम वैशाली जैन ने त्यौहार के दौरान की जाने वाली प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी दी। बैठक में विधायक प्रतिनिधि भूपेन्द्र सिंह शांति समिति के सभी सदस्य तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button