हादसारीवा

मुख्यमंत्री ने सोहागी दुर्घटना में मृतकों के प्रति व्यक्त किया शोक

मुख्यमंत्री ने सोहागी दुर्घटना में मृतकों के प्रति व्यक्त किया शोक

दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख तथा घायलों को 50-50 हजार की मिलेगी सहायता

रीवा  अनिल सिंह जिले के रीवा-प्रयागराज मार्ग सोहागी घाटी में दोपहर भीषण सड़क दुर्घटना में सात व्यक्तियों की दुखद मौत हो गई। दुर्घटना में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दुर्घटना में असमय काल कवलित व्यक्तियों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की है। मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए मुख्यमंत्री जी ने दुर्घटना में मृत 7 व्यक्तियों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए तथा 3 घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। यह राशि मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से दी जाएगी।

 

इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम त्योंथर संजय जैन तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस बल तथा अन्य व्यक्तियों के सहयोग से तत्काल राहत और बचाव कार्य कराया। घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल त्योंथर और गंगेव में भर्ती कराया गया। यह दुर्घटना सोहागी घाटी में अनियंत्रित ट्रक के आटोरिक्शा पर पलटने से हुई। आटोरिक्शा में सवार सभी व्यक्ति आपस में रिश्तेदार हैं। दुर्घटना में रामजीत जायसवाल आयु 38 वर्ष, श्रीमती पिंकी जायसवाल आयु 35 वर्ष, कुमारी अंशिका जायसवाल आयु 8 वर्ष सभी निवासी ग्राम भमरा की दुखद मौत हो गई। दुर्घटना में कुमारी मानवी जायसवाल आयु 7 वर्ष निवासी बहेरी, अरविंद जायसवाल आयु 6 वर्ष निवासी बहेरी तथा सौरभ जायसवाल आयु 12 वर्ष निवासी उमरी एवं हीरालाल जायसवाल आयु 65 वर्ष निवासी भमरा की भी दुखद मौत हो गई है। दुर्घटना में श्रीमती रविता जायसवाल निवासी बहेरी, कुमारी अदिति जायसवाल आयु 5 वर्ष निवासी भमरा एवं प्रियांशु जायसवाल आयु 10 वर्ष निवासी भमरा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button