
फिनिक्स मॉल ऑफ द मिलेनियम द्वारा हाऊ टू ट्रेन युवर ड्रॅगन उपक्रम
पुणे, : फिनिक्स मॉल ऑफ द मिलेनियम द्वारा परिवारों के लिए हाऊ टू ट्रेन युवर ड्रॅगन की अनोखी दुनिया में लेकर जानेवाला अनुभव देने के लिए एक आकर्षक उपक्रम आयोजित किया गया है. प्रसिध्द ड्रीमवर्क्स और युनिव्हर्सल्स पिक्चर्स इस फिल्म से प्रेरित होकर, मॉल में फैन पार्क को बर्ग के प्रसिद्ध वाइकिंग गांव में रूपांतरित किया गया है. यह बच्चों और उनके माता पिता के लिए एक अविस्मरणीय साहसिक अनुभव प्रदान करेगा. यह अनुभव भेट देने वालों के लिए 8 जून 2025 तक उपलब्ध रहेगा. इसके अंतर्गत 30बाय30 फुट का विशेष डिझाईन किया हुआ इंटर ॲक्टिव्ह झोन है जिसमें फिल्म को विस्तृत सेट सामग्री, आकर्षक उपक्रम, कल्पना को प्रोत्साहित करने वाली रचनात्मक कार्यशालाओं के माध्यम से जीवित किया जाएगा.


