
भारत माता की जय के जयघोष में रिपाई की ‘भारत जिंदाबाद रैली’ संपन्न
पुणे: पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से बदला लिया। पाकिस्तान को उसकी जगह दिखाने के लिए भारतीय सेना को बधाई देने, उनका मनोबल बढ़ाने और यह दिखाने के लिए कि देश सेना के साथ है, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) की ओर से शनिवार को ‘भारत जिंदाबाद रैली’ का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी कार्यालय के सामने भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा को सुनीता वाडेकर, संघमित्रा गायकवाड, मंगल रासगे और रिपब्लिकन पार्टी की महिलाओं द्वारा पुष्पहार अर्पित कर ‘भारत जिंदाबाद रैली’ की शुरुआत की गई। “भारत माता की जय”, “पाकिस्तान मुर्दाबाद”, “भारतीय सेना की विजय हो” जैसे नारों से कार्यकर्ताओं ने माहौल को गूंजा दिया। रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने केवल तिरंगा झंडा अपने हाथ में लिया हुआ था।
रिपाई के शहराध्यक्ष संजय सोनवणे, परशुराम वाडेकर, रोहिदास गायकवाड, असित गांगुर्डे, शैलेंद्र चव्हाण, अशोक कांबळे, अशोक शिरोळे, मोहन जगताप, महेंद्र कांबळे, महिपाल वाघमारे, शाम सदाफुले, बसवराज गायकवाड, वसंत बनसोडे, भगवान गायकवाड, वीरेन साठे, सुनीता वाडेकर, हिमाली कांबळे, संघमित्रा गायकवाड, मंगल रासगे, सुन्नाबी शेख, संदीप धाडोरे, महादेव दंदी, लियाकत शेख, विनोद टोपे, शामशुद्दीन शेख, अविनाश कदम, कपिल जगताप, फिरोज खान, हबीब सैय्यद, भारत भोसले, चांदणी गायकवाड, सविता शेलार, शाम गायकवाड, निलेश गायकवाड, आकाश बहुले, के. जी. पवळे, हनुमंत गायकवाड, उद्धव चिलवंत, दादा वारभुवन, रमेश तेलवडे, अतुल भालेराव, शांतीनाथ चव्हाण, राजेश गाढे, वैभव पवार, स्वप्नील जाधव, रोहित कांबळे, अप्पा वाडेकर, रामभाऊ कर्वे, दीपक इसावे, गोविंद साठे, शशांक माने, सुशील मंडल, तानाजी तापकीरे, विशाल ओव्हाल, अरविंद शिंदे, आनंद लवटे, आनंद कांबळे, विशाल ओव्हाल, गौतम कदम, संजय बनसोडे, विक्की वालके, फक्कडराव शेळके, नंदा निकाळजे, कलावती भंडारे, निर्मला कांबळे, शोभा गायकवाड, आरती देटे, नंदा गायकवाड, अनिता कांबळे, सुनीता गायकवाड, शांता कांबळे, भारताबाई कराळे, सूरज जाधव, रवी अवसरमल, अक्षय अवसरमल, बाळासाहेब शेलार, रावसाहेब झेंडे, अंकिता भालेराव, शिवाजी गायकवाड, निलेश आल्हाट, अक्षय गायकवाड, बाळासाहेब खंकाल समेत रिपाई के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए।
तेज बारिश के बीच निकली इस ‘भारत जिंदाबाद रैली’ में कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह से भाग लिया। बंड गार्डन पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गायकवाड सर और रिपब्लिकन पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया। इसके बाद शहराध्यक्ष संजय सोनवणे ने अपने विचार व्यक्त किए। राष्ट्रगान के साथ ‘भारत जिंदाबाद रैली’ का समापन हुआ।


