एग्रीकल्चरपूणे

किसानों के अधिकारों की रक्षा और कृषि क्षेत्र को सशक्त करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : उपमुख्यमंत्री अजित पवार

किसानों के अधिकारों की रक्षा और कृषि क्षेत्र को सशक्त करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : उपमुख्यमंत्री अजित पवार

पुणे : ,राज्य के उपमुख्यमंत्री और पुणे जिले के पालक मंत्री अजित पवार ने कहा है कि किसान राज्य सरकार की प्राथमिकता में हैं और संकट की घड़ी में उनकी मदद करना सरकार का कर्तव्य है। किसानों के अधिकारों की रक्षा, तकनीकी सहायता, आर्थिक मदद, सिंचाई पर जोर और कृषि उत्पादों को उचित बाजार उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। वे जुन्नर तालुका के बोरी बुद्रुक गांव में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र के भूमिपूजन और खेत माप प्रकल्प के ‘क’ पत्रक वितरण समारोह में बोल रहे थे।

 

नया विद्युत उपकेंद्र किसानों के लिए वरदान

उपमुख्यमंत्री पवार ने बताया कि बोरी बुद्रुक और आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित होती थी, जिससे किसानों को दिक्कतें हो रही थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए कृषि नीति 2020 के तहत 9 करोड़ 86 लाख 72 हजार 701 रुपये की लागत से नया विद्युत उपकेंद्र मंजूर किया गया है। इससे क्षेत्र के कई गांवों को नियमित और पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उपकेंद्र का कार्य गुणवत्तापूर्ण और समय पर पूरा किया जाए।

 

क’ पत्रक से जमीन के अधिकार होंगे सुरक्षित

बोरी बुद्रुक में नई तकनीक से पारदर्शी तरीके से खेतों की माप की गई है और किसानों को ‘क’ पत्रक वितरित किए जा रहे हैं। इससे किसानों के भूमि अधिकार सुरक्षित होंगे और सरकारी योजनाओं का लाभ, गांव के विवादों का समाधान, बच्चों की शिक्षा और बैंकिंग कार्यों में सुविधा मिलेगी।

 

प्राकृतिक आपदाओं से बचाव पर जोर

अजित पवार ने बताया कि राज्य में हाल ही में आए तूफानी बारिश से हुए नुकसान का सर्वेक्षण करने के आदेश दिए गए हैं। भविष्य में ऐसी आपदाओं से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन और पुनर्वास विभाग को और अधिक सक्षम बनाया जाएगा।

 

जमीन माप प्रकरणों का 78% निपटारा

जिले में ई-मोजणी प्रकल्प, स्वामित्व योजना, महाभूनकाशा प्रकल्प और भूप्रणाम केंद्र जैसी योजनाओं के तहत नागरिकों को सेवाएं दी जा रही हैं। अप्रैल 2024 से मार्च 2025 के बीच जिले में 42,757 जमीन माप प्रकरणों में से 33,777 मामलों का निपटारा किया गया है, जो 78% है। जुन्नर तालुका में यह आंकड़ा 85% तक पहुंच गया है।

 

समारोह में गणमान्य उपस्थित

इस अवसर पर विधायक दिलीप वळसे पाटील, पूर्व विधायक अतुल बेनके, जिलाधिकारी जितेंद्र डुडी, महावितरण के अधिकारी, कृषी विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष अनिल मेहर, कृषी उत्पन्न बाजार समिति के सभापति संजय काळे सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button