रीवा

युवा संगम कार्यक्रम सतपुड़ा आईटीआई रीवा में 26 मई को

युवा संगम कार्यक्रम सतपुड़ा आईटीआई रीवा में 26 मई को

 

रीवा( विशाल समाचार संवाददाता). जिला रोजगार कार्यालय एवं सतपुड़ा आईटीआई रीवा के संयुक्त तत्वाधान में 26 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सतपुड़ा आईटीआई रीवा में युवा संगम कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। युवा संगम कार्यक्रम के तहत आयोजित रोजगार मेले में जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस संबंध में उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में 10 कंपनियों द्वारा युवाओं का चयन किया जाएगा। मेले में शामिल होने के लिए विभिन्न कंपनियों में युवक एवं युवतियों की आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। वेतन एवं भत्ते 8500 रुपए से 25 हजार रुपए तक निर्धारित किया गया है। वेतन एवं भत्ता विभिन्न कंपनियों में अलग-अलग देय होगा। युवाओ को अपने साथ मूल अंकसूची तथा निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति, आधार कार्ड या वोटर आईडी, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन एवं नवीनतम दो पासपोर्ट साइज के फोटो लेकर आना अनिवार्य होगा।

उप संचालक ने बताया कि रोजगार मेले में ट्रायडेन्ट कंपनी बुधनी, सीहोर, शक्ति पंप इंडिया लि. पीथमपुर धार, ग्रोफास्ट एग्रिटेक प्रा. लि. जबलपुर, प्रगतिशील एग्रोटेक प्रा. लि. रीवा, एचडीएफसी लाइफ इश्योरेन्स कंपनी लिमि. रीवा, प्रगतिशील बायोटेक प्रा. लि. रीवा, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा नासिक महाराष्ट्र, ख्याति शील्ड वेन्टुरेज प्रा. लि. रायपुर छत्तीसगढ़, विन्ध्या टेलीलिंक लि. चोरहटा रीवा तथा कन्टेम्परेरी सर्विसेज कॉर्पोरेशन इंडिया प्रा. लि. (सीएससी) इंदौर में रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button