रीवा

उद्योग विभाग की कार्यशाला आज

उद्योग विभाग की कार्यशाला आज

 

रीवा (विशाल समाचार संवाददाता). भारत सरकार द्वारा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के विकास के लिए आरएएमपी योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए कई नवीन प्रावधान किए गए हैं। इस संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला 24 मई को आयोजित की जा रही है। इस संबंध में जिला महाप्रबंधक उद्योग ने बताया कि कार्यशाला स्टार होटल में शाम 6 बजे आरंभ होगी। कार्यशाला में मध्यप्रदेश की एमएसएमई डवलपमेंट पालिसी, एमएसएमई भू आवंटन नियम 2025 तथा एमपी स्टार्टअप पालिसी की जानकारी दी जाएगी। सभी आमंत्रितों से कार्यशाला में उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button