पूणे

वी ने महाराष्ट्र एवं गोवा में पेश किया भारत का पहला ट्रुली अनलिमिटेड डेटा प्लान ‘नॉन स्टॉप हीरो’

वी ने महाराष्ट्र एवं गोवा में पेश किया भारत का पहला ट्रुली अनलिमिटेड डेटा प्लान ‘नॉन स्टॉप हीरो’

पुणे: आज की हाइपर-कनेक्टेड दुनिया में बिना रूकावट के डेटा एक्सेस बहुत ज़रूरी हो गया है। काम हो या पढ़ाई, स्वास्थ्य, मनोरंजन या जीवनशैली, हर चीज़ के लिए मोबाइल डेटा बहुत ज़रूरी है। ऐसे में भरोसेमंद डेटा की मांग पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है जो उपभोक्तओं को चिंतामुक्त अनुभव प्रदान करे। इसी ज़रूरत को ध्यान में रखते हुए भारत के अग्रणी दूरसंचार सेवा प्रदाता वी महाराष्ट्र और गोवा में लेकर आए हैं भारत का पहला ट्रूली अनलिमिटेड डेटा प्लान’ वी नॉनस्टॉप हीरो।

प्रीपेड उपभोक्ताओं की डेटा कोटा खत्म होने की समस्या को हल करने के लिए डिज़ाइन किया गया नॉनस्टॉप हीरो प्लान वैलिडिटी की पूरी अवधि के दौरान डेटा का चिंतामुक्त अनुभव प्रदान करता है।

 

भारत में डेटा की दृष्टि से बड़े बदलाव आ रहे हैं। हाल ही में सेंटर फॉर डिजिटल इकोनोमी एण्ड पॉलिसी रीसर्च द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार देश में डेटा की खपत पिछले दशक के दौरान 288 गुना बढ़ गई है। टीआरएआई की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक अफॉर्डेबल स्मार्टफोन्स की बढ़ती पहुंच के चलते देश में इंटरनेट सब्सक्राइबर्स की संख्या मार्च 2023 में 88.1 करोड़ पर थी जो मार्च 2024 में 95.4 करोड़ पर पहुंच गई, इसी तरह मार्च 2024 में डेटा का औसत मासिक उपयोग प्रति यूज़र 20.27 जीबी के आंकड़े तक पहुंच गया।

वी नॉनस्टॉप हीरो प्लान हाई-स्पीड कनेक्टिविटी की इस बढ़ती मांग को पूरा करता है। इसके तीनों रीचार्ज पैक अनलिमिटेड वॉइस कॉल्स के साथ ट्रूली अनलिमिटेड डेटा देते हैं। यह नई पेशकश उपभोक्ताओं को बिना किसी सीमा के डिजिटल क्रान्ति को अपनाने में सक्षम बनाने की वी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

मात्र रु 398 की शुरूआती कीमत पर वी नॉन स्टॉप हीरो प्लान अब महाराष्ट्र और गोवा में उपलब्ध है, जो विभिन्न उपभोक्ताओं की ज़रूरतों के अनुसार रीचार्ज पैक लेकर आता है। महाराष्ट्र और गोवा के अलावा वी नॉनस्टॉप हीरो प्लान्स आन्ध्र प्रदेश एवं तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, कोलकाता, असम एवं उत्तर पूर्व और उड़ीसा में भी उपलब्ध है।

वी के नॉन-स्टाप हीरो प्लान्स में रीचार्ज पैक्स की सूची और इनके फायदेः

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button