आरोग्यपूणे

केईएम हॉस्पिटल पुणे में रोटरी क्लब ऑफ पुणे प्राईड और रोटरी क्लब ऑफ पुणे साऊथ की सहयोग से नया एसीसीयू स्थापित

केईएम हॉस्पिटल पुणे में रोटरी क्लब के सहयोग से अत्याधुनिक एसीसीयू विभाग का शुभारंभ

 

पुणे (विशाल समाचार): केईएम हॉस्पिटल, पुणे के बालरोग विभाग में एक नया अत्याधुनिक एसीसीयू (Acute Child Care Unit) विभाग शुरू किया गया है। यह पहल रोटरी क्लब ऑफ पुणे प्राईड और रोटरी क्लब ऑफ पुणे साऊथ के सहयोग से की गई है।

 

इस एसीसीयू का उद्घाटन रोटरी प्रांत 3131 के डिस्ट्रिक्ट गव्हर्नर शीतल शहा के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ पुणे प्राईड की अध्यक्ष राधा गोखले, रोटरी क्लब ऑफ पुणे साऊथ के अध्यक्ष मंदार अंबिके, रोटेरियन हर्ष भावे, रोटेरियन शैलेश सिरसीकर, रोटेरियन सुबोध मालपाणी, प्रकल्प सेवा संचालक वैशाली देव, केईएम हॉस्पिटल की वैद्यकीय संचालक डॉ. झक्सेस कोयाजी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिरीन वाडिया तथा बालरोग विभाग के संचालक डॉ. आशिष बावडेकर समेत कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

नव स्थापित एसीसीयू विभाग आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित है और विशेष रूप से उन बच्चों के लिए उपयोगी होगा जो गंभीर स्थिति से उबर रहे हैं लेकिन जिन्हें लगातार चिकित्सकीय निगरानी की आवश्यकता होती है। इस परियोजना से पुणे के बच्चों को समय पर, सटीक और सुरक्षित उपचार मिल सकेगा।

 

यह उपक्रम स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक महत्त्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे समाज के वंचित वर्ग के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button