उप मुख्यमंत्री बोर्ड परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को आज करेंगे सम्मानित
रीवा (विशाल समाचार). उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल 12 मई को कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में मैरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। सम्मान समारोह माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय सभागार में दोपहर 12 बजे से आरंभ होगा।

