राष्ट्रीय

इस अक्षय तृतीया सोनाटा पेश करते हैं ‘सोनाटा गोल्ड’ वॉचेज़; सोने के उपहार को दिया नया आयाम

इस अक्षय तृतीया सोनाटा पेश करते हैं ‘सोनाटा गोल्ड’ वॉचेज़; सोने के उपहार को दिया नया आयाम

शानदार वॉच कलेक्शन जो 22 कैरट गोल्ड पीस के आकर्षण के साथ आधुनिक कारीगरी का बेहतरीन संयोजन है

राष्ट्रीय: भारत में घड़ियों के सबसे पसंदीदा ब्राण्ड सोनाटा लेकर आए हैं सोनाटा गोल्ड- सोच-समझ कर डिज़ाइन किया गया स्टाइलिश कलेक्शन जो हमारे लिए गोल्ड यानि सोने के अनुभव को पूरी तरह से बदल देगा। सोनाटा गोल्ड, सोने के प्रति आपके लगाव को दर्शाने का नया और बोल्ड तरीका है- जो न सिर्फ परम्परा का साथ निभाएगा, बल्कि आपका अपना स्टाइल स्टेटमेन्ट भी बन जाएगा।

 

 

अक्षय तृतीया का त्योहार आ रहा है, जिसे समृद्धि एवं सकारात्मक शुरूआत का प्रतीक माना जाता है, इसी के मद्देनज़र पेश किया गया कलेक्शन सोनाटा गोल्ड, सोने के उपहार को नया दृष्टिकोण प्रदान करता है। इस कलेक्शन की हर घड़ी के डायल में 0.15 ग्राम का 22 कैरट तनिष्क गोल्ड कॉयन है, एक शानदार डीटेल जो कारीगरी, विरासत एवं डिज़ाइनिंग को दर्शाता है।

 

यह कलेक्शन उन लोगों के लिए बेहतरीन है, जिन्हें बारीकी से तैयार किए गए डिज़ाइन खूब लुभाते हैं। इन घड़ियों का स्लीक केस डिज़ाइन, गोल्ड कॉयन से युक्त लैकर्ड हाई-पॉलिश ब्लैक डायल और असली लैदर का स्ट्रैप इसे बेहद आकर्षक और खास बनाता है।

 

इस नई पेशकश पर बात करते हुए श्री प्रतीक गुप्ता, ब्राण्ड हैड, सोनाटा ने कहा, ‘‘सोनाटा गोल्ड सिर्फ एक घड़ी नहीं बल्कि एक अनुभव है। हम कुछ ऐसा बनाना चाहते थे, जो प्रीमियम अहसास दे, सदाबहार होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी हो। ये घड़ियां उन लोगों के लिए हैं जो डिज़ाइन को महत्व देते हैं- ये आपके और आपके प्रियजनों के लिए सोने की सशक्त अभिव्यक्ति है।

 

इस कलेक्शन में पुरूषों एवं महिलाओं के लिए डिज़ाइन किए गए बेहद भव्य दो वेरिएन्ट हैं, जिनकी कीमत रु 5695 से रु 5995 के बीच है। तो सोनाटा गोल्ड त्योहारों के इस सीज़न एक बेहतरीन उपहार है, फिर चाहे इसे आप अपने लिए खरीदना चाहते हैं या अपने किसी प्रियजन को उपहार में देना चाहते हैं। यह कलेक्शन www.sonatawatches.in, ऑथोराइज़्ड रीटेलरों, टाइटन वर्ल्ड और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button