
इरेडा ने मनाया 39वां स्थापना दिवस, सीएमडी ने कंपनी की उपलब्धियों एवं विकास की यात्रा पर डाली रोशनी
Pune : इंडियन रीन्युएबल एनर्जी डेवलपमेन्ट एजेंसी लिमिटेड (इरेडा) ने नई दिल्ली स्थित अपने बिज़नेस सेंटर में आज 39वें स्थापना दिवस के अवसर पर नवीकरणीय उर्जा फाइनैंसिंग के आधुनिकीकरण के 38 सालों की उपलब्धियों का जश्न मनाया। कंपनी के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री प्रदीप कुमार दास ने वर्चुअल प्लेटफॉर्म के ज़रिए कर्मचारियों को सम्बोधित किया तथा इरेडा की विकास की यात्रा पर रोशनी डाली।
सीएमडी ने हाल ही में कंपनी द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों के बारे में बताया, जिसमें प्रतिष्ठित ‘नवरत्न’ का दर्जा, रिकॉर्ड फाइनैंशियल परफोर्मेन्स तथा हरिज उर्जा फाइनैंसिंग में सामरिक प्रयास शामिल हैं। उन्होंने इरेडा के मजबूत वित्तीय विकास पर ज़ोर देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 24-25 के पहले नौ महीनों में कर के बाद मुनाफ़ा 31 फीसदी सालाना की दर से बढ़कर रु 1197 करोड़ पर पहुंच गया है। इसी तरह 31 दिसम्बर 2024 को कंपनी की लोन बुक भी 36 फीसदी विस्तार के बाद रु 68,960 करोड़ पर है।
श्री दास ने कई अन्य उपलब्धियों पर भी रोशनी डाली जैसे सभी प्रमुख डोमेस्टिक रेटिंग एजेंसियों से एएए (स्टेबल) रेटिंग तथा एस एण्ड पी ग्लोबल से सोवेरियन-समकक्ष बीबीबी (स्टेबल) इंटरनेशनल रेटिंग। उन्होंने बताया कि हरित फाइनैंसि क्षमता को बढ़ाने के लिए क्यूआईपी के ज़रिए रु 5000 करोड़ तक की राशि जुटाने हेतु हाल ही में शेयरधारकों से अनुमोदन मिल गया है।
इसके अलावा सीएमडी ने इरेडा की विश्वस्तरीय महत्वाकांक्षाओं पर विचार रखे जैसे गिफ्ट सिटी गुजरात में इसकी पूर्ण स्वामित्व की सब्सिडरी इरेडा ग्लोबल ग्रीन एनर्जी फाइनैंस आईएफएससी लिमिटेड का रजिस्ट्रेशन। उन्होंने रीटेल रीन्युएबल एनर्जी कारोबार के लिए एक रीटेल सब्सिडरी की स्थापना की योजनाओं के बारे में भी बताया। संचालनात्मक उत्कृष्टता के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता पर रोशनी डालते हुए उन्होंने कहा कि इरेडा को लगातार चौथे साल एमओयू परफोर्मेन्स में ‘एक्सीलेन्ट’ रेटिंग मिली है।
श्री दास ने माननीय केन्द्रीय नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा, उपभोक्ता मामलों और भोजन एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी; माननीय राज्य विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा मंत्री श्री श्रीपद नायक; एमएनआरई की सचिव श्रीमति निधी खरे; मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर से मिले सहयोग एवं अमूल्य मार्गदर्शन के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होनें कर्मचारियों के समर्पण के लिए उनकी सराहना की और आग्रह किया कि स्वच्छ उर्जा रूपान्तरण की भारत की यात्रा में इसी तरह अपना योगदान देना जारी रखें।


