
2047 तक विकसित भारत और $5 ट्रिलियन की इकोनॉमी’, अमित शाह ने बताया कैसे पूरे होंगे ये दो लक्ष्य
पुणे: अमित शाह ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस ने मुझे बताया कि 10 लाख लाभार्थियों की पहली किश्त उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो गई. राहुल गांधी की याद आई. उन्होने कहा था आप सबको अकाउंट देंगे. लेकिन अकाउंट में ट्रांसफर क्या करोगे? राहुल बाबा आज यह मोदी का चमत्कार देखो. दस लाख लोगों को पहली किश्त सीधे उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो गई है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुणे में वेस्टर्न रीजनल काउंसिल (पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद) की 27वीं बैठक की अध्यक्षता की, जहां उन्होंने भारत के महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को प्राप्त करने में कोऑपरेटिव सेक्टर के महत्व को रेखांकित किया. कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा, ‘पीएम मोदी ने भारत के लिए दो लक्ष्य निर्धारित किए हैं- 2047 तक विकसित भारत और 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था. इन दो लक्ष्यों को कोऑपरेटिव सेक्टर के योगदान से हासिल किया जा सकता है, और इसीलिए उन्होंने अलग केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय की स्थापना की है.’


