पूणेशिक्षण

रायसोनी कॉलेज पुणे के 25 छात्रों को कमिंस इंडिया की छात्रवृत्ति

रायसोनी कॉलेज पुणे के 25 छात्रों को कमिंस इंडिया की छात्रवृत्ति

 

पुणे: जी एच रायसोनी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, पुणे के 25 छात्रों को ‘नर्चरिंग ब्रिलिएंस’ कार्यक्रम के तहत कमिंस इंडिया की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। यह शैक्षिक छात्रवृत्ति इंजीनियरिंग शिक्षा के सभी चार वर्षों की लागत को कवर करेगी। छात्रवृत्ति प्राप्त छात्रों को व्यक्तिगत लैपटॉप भी उपलब्ध कराए गए हैं। इससे गरीब छात्रों को अपनी शैक्षिक यात्रा में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए मदद मिलेगी, ऐसी जानकारी रायसोनी कॉलेज पुणे के कैंपस निदेशक डॉ. आर. डी. खराडकर ने दिया।

डॉ. आर. डी. खराडकर ने बताया कि छात्रवृत्ति प्राप्त करने वालों में प्रथम वर्ष बी.टेक के 14 छात्र, द्वितीय वर्ष के बी.टेक के 7 छात्र और तृतीय वर्ष के बी.टेक के 4 छात्र शामिल हैं। रायसोनी कॉलेज के पीयर काउंसलर्स क्लब ने कमिंस इंडिया स्कॉलरशिप पर एक सेमिनार का आयोजन किया था। जिसेमें छात्रों को आवेदन प्रक्रिया और इसके लाभों के बारे में जानकारी दी गई। रायसोनी कॉलेज की अध्यापक सुरभि प्रणव ने छात्रों को यह छात्रवृत्ति प्राप्त करने में मार्गदर्शन दिया।

 

छात्रों के लिए कमिंस इंडिया छात्रवृत्ति न केवल उनके वित्तीय बोझ को कम करेगी, बल्कि उन्हें अपने संबंधित क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित भी करेगी। हम छात्रवृत्ति प्राप्तकर्ताओं को बधाई देते हैं और कमिंस इंडिया को धन्यवाद देते हैं।

 

श्री रायसोनी एजुकेशन के अध्यक्ष सुनील रायसोनी और रायसोनी एजुकेशन के कार्यकारी निदेशक श्री. श्रेयस रायसोनी और कैम्पस निदेशक डॉ. आर. डी. खराडकर ने सभी छात्रों को इस सफलता पर बधाई दी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button