रीवा

आर.एस. कॉलेज रीवा में “प्रदेश स्तरीय ओपन विशेष भर्ती” रोजगार मेले में 941 युवाओं को मिला रोजगार

.आर.एस. कॉलेज रीवा में “प्रदेश स्तरीय ओपन विशेष भर्ती” रोजगार मेले में 941 युवाओं को मिला रोजगार

 

रीवा विशाल समाचार संवाददाता

रीवा. स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के मार्गदर्शन में संभागीय कार्यालय स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना एवं डीएमसी फिनिशिंग स्कूल प्राइवेट लिमिटेड पुणे के संयुक्त तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय ओपन विशेष भर्ती अभियान का आयोजन शासकीय ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। विशेष भर्ती अभियान में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कुल पंजीयन 2600 में 941 बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्राप्त हुआ। इस भर्ती अभियान में स्किल डवल्पमेंट, एजुटेक, एग्रीकल्चर, मैन्युफैक्चरिंग, माइक्रोफायनेन्स आदि सेक्टर की लगभग 12 कम्पनियों ने भाग लिया। यह विशेष भर्ती अभियान ओपन है। शास. एवं अशास. महाविद्यालय, तकनीकी महाविद्यालय तथा शहर के आसपास के युवा बेरोजगार इस भर्ती में शामिल हुए। प्रदेश में यह भर्ती अभियान 10 फरवरी से 6 मार्च 2025 तक चलाया जाएगा। प्रदेश में एक लाख 60 हजार पंजीयन पर 13000 बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो चुके हैं। विशेष भर्ती अभियान में प्राचार्य डॉ. अर्पिता अवस्थी, नोडल अधिकारी डॉ. अच्युत पाण्डये, पवन पाण्डेय सहित प्रशासनिक अधिकारी डॉ. महानंद द्विवेदी, डॉ. आर.पी.चतुर्वेदी, डॉ. रावेन्द्र सिंह, प्रो. ओ.पी.शुक्ला, प्रो. अतुल शुक्ला, प्रो. रोहित सिंह, प्रो. रत्नेश चतुर्वेदी, प्रो. अम्बुज शर्मा, प्रो. नारायण द्विवेदी, प्रो. अरूणेन्द्र तिवारी, प्रो. दिलीप पाण्डेय, प्रो. शिवम तिवारी, प्रो. कीर्ती मिश्रा, प्रो. संध्या सिंह तथा महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button