जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित
रीवा विशाल समाचार संवाददाता
Rewa :राज्य लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा 16 फरवरी को आयोजित की जा रही है। परीक्षा आयोजन में किसी भी प्रकार की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कलेक्टर कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07662-255143 है। यह कंट्रोल रूम 16 फरवरी को प्रात: 8 बजे से शाम 7 बजे तक प्रभावशील रहेगा। कंट्रोल रूम में प्रफुल्ल मिश्रा डाटा इंट्री आपरेटर, दीपक गुप्ता कार्यालय सहायक, शिवपूजन सिंह डाटा इंट्री आपरेटर, लक्ष्मीनारायण श्रीवास्तव सहायक वर्ग दो, नरेन्द्र कुमार तिवारी सहायक वर्ग-2 तथा मनोज कुमार वर्मा भृत्य की डियूटी लगायी गयी है।

