राष्ट्रीय

भारत फोर्ज और वीईडीए एयरोनॉटिक्स (पी) लिमिटेड की साझेदारी मानवरहित प्रणालियों के लिए मेक इन इंडिया कार्यक्रम में भाग लेगी

भारत फोर्ज और वीईडीए एयरोनॉटिक्स (पी) लिमिटेड की साझेदारी मानवरहित प्रणालियों के लिए मेक इन इंडिया कार्यक्रम में भाग लेगी

राष्ट्रीय:एयरोस्पेस और प्रौद्योगिकी में वैश्विक स्तर पर अग्रणी भारतीय कंपनी भारत फोर्ज लिमिटेड (बीएफएल) और मानवरहित प्रणालियों के विकास और आपूर्ति में शामिल भारतीय एयरोस्पेस और रक्षा कंपनी वीईडीए एयरोनॉटिक्स (पी) लिमिटेड (वीईडीए) ने समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। युद्ध के मैदान में इस्तेमाल किए जाने वाले अत्याधुनिक मानवरहित हवाई वाहन (यूएवी) और अन्य हाई-स्पीड एरियल हथियार प्रणालियों को विकसित करने के लिए यह समझौता किया गया है। वीईडीए रक्षा सेवाओं के लिए मानवरहित प्रणाली प्रौद्योगिकी को आकार देने के लिए कार्यरत है, और बीएफएल इन मानवरहित प्रणालियों में इस्तेमाल किए जाने वाले माइक्रो जेट इंजन की आपूर्ति करेगी। यह समझौता भारत की रक्षा क्षमताओं को मज़बूत करने और एक-दूसरे की क्षमताओं का लाभ उठाते हुए राष्ट्रीय आत्मनिर्भरता में योगदान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

 

 

भारत फोर्ज के एयरोस्पेस डिवीज़न के सीईओ श्री गुरु बिस्वाल ने कहा, “वीईडीए के साथ यह समझौता ज्ञापन “आत्मनिर्भर भारत” के लिए काम करने और युद्ध के उभरते तकनीकी परिदृश्य में भारतीय और वैश्विक आवश्यकताओं का समर्थन करने वाली विशिष्ट तकनीकों का निर्माण करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। बीएफएल भारतीय रक्षा बलों के लिए विकसित मानवरहित प्रणालियों को शक्ति प्रदान करने के लिए देश में 400 किलोग्राम तक के जेट इंजनों के विकास पर ध्यान केंद्रित करेगा। बीएफएल द्वारा विकसित 40 और 45 किलोग्राम के इंजन सीरियल उत्पादन के अधीन हैं और इनका उपयोग वीईडीए द्वारा सभी रक्षा परियोजनाओं के लिए किया जाएगा।

 

 

 

वीईडीए एयरोनॉटिक्स के प्रबंध निदेशक श्री दीपेश गुप्ता ने कहा: “हम बीएफएल एयरोस्पेस के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी की घोषणा करते हुए बहुत खुश हैं। बीएफएल वीईडीए एयरोनॉटिक्स की सभी रक्षा और अन्य मानवरहित प्रणाली परियोजनाओं के लिए छोटे जेट इंजन की आपूर्ति करेगी। यह प्रयास नवाचार के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है, तथा लंबी दूरी की लड़ाकू यूएवी प्रणालियों, उच्च गति वाले हवाई लक्ष्यों और मल्टी बैरल लांच्ड जेट आधारित यूएवी प्रणालियों के लिए एयरोस्पेस क्षेत्र में तकनीकी उन्नति और रणनीतिक कौशल के एक नए युग की शुरूआत है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button