
मायरा मुतागी ने एकल नृत्य में प्रथम स्थान
पुणे, : ध्रुव ग्लोबल स्कूल की कक्षा 5 की छात्रा मायरा मुतागी ने अनस इंडिया द्वारा आयोजित अखिल भारतीय 16वीं राष्ट्रीय सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता में नृत्य दर्पण श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है.
इस सफलता पर ध्रुव ग्लोबल स्कूल के निदेशक यशवर्धन मालपानी और प्रिंसिपल संगीता राउतजी ने उन्हें भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं.

मायरा के पैरों से आती घुंघरू की आवाज और चेहरे पर सुन्दर मुस्कान ने वहां उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. नर्तकी मायरा के घुंघरू और मुस्कान दोनों एक साथ झूम रहे थे. वह अपने नृत्य से एक सुन्दर धुन उत्पन्न कर रही थी. उनकी हर अभिव्यक्ति, स्वर, ताल, गति और मुद्रा में एक लय थी. उनका नृत्य एक अनूठा संयोजन और अभिव्यक्ति है और इसी के बल पर उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया. मायरा मुतागी ने भारतीय शास्त्रीय ओडिसी नृत्य शैली की जूनियर आयु वर्ग की एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जीता. उन्हें सत्र के सर्वश्रेष्ठ कलाकार के रूप में भी सम्मानित किया गया.
उन्होंने शुभाश्री राउतराई के मार्गदर्शन में नृत्य की तैयारी की थी.


