रीवाशिक्षण

खेल प्रतियोगिता में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की सूची तत्काल उपलब्ध कराएं – डीईओ

खेल प्रतियोगिता में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की सूची तत्काल उपलब्ध कराएं – डीईओ

 

रीवा  विशाल समाचार संवाददाता. जिला शिक्षा अधिकारी सुदामालाल गुप्ता ने राज्य, राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों की सूची तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने रीवा और मऊगंज जिले के सभी शासकीय तथा अशासकीय हायर सेकेंडरी और हाई स्कूल के प्राचार्यों को स्मरण पत्र जारी किया है। जारी पत्र में कहा गया है कि चालू शैक्षणिक सत्र में अध्ययनरत तथा खेल प्रतियोगिताओं में शामिल होने वाले कक्षा 10वीं तथा 12वीं के विद्यार्थियों की सूची अविलंब उपलब्ध कराएं। राज्य, राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिता में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को बोनस अंक प्रदान किए जाते हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा 10वीं एवं 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं फरवरी और मार्च माह में आयोजित की जा रही हैं। परीक्षा के बाद संबंधित विद्यार्थियों की अंकसूचियों में बोनस अंक प्रदान किए जाते हैं। पूर्व में दिए गए निर्देश पर प्राचार्यों द्वारा अभी तक खेल प्रतियोगिता में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की सूची उपलब्ध नहीं कराई गई है, जिसके करण माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल को जानकारी नहीं भेजी जा सकी है।

 

जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि खेल प्रतियोगिताओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की सूची निर्धारित प्रपत्र में अलग-अलग तैयार कर हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिससे एकजाई जानकारी समय सीमा में माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल को भेजी जा सके। इस कार्य में विलंब की स्थिति में विपरीत परिस्थिति निर्मित होने पर संबंधित प्राचार्य स्वयं जिम्मेदार होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button