
आत्ममूल्यांकन और आत्मसम्मान विषय पर विकास मित्र का किया गया उन्मुखीकरण |
कुणाल किशोर सीतामढ़ी
डुमरा प्रखंड सभागार मे महिला एवं बाल विकास निगम, जिला कल्याण विभाग, जिला प्रशासन सीतामढ़ी, यूनिसेफ बिहार और प्रथम संस्था के संयुक्त तत्वाधान में उड़ान परियोजना अंतर्गत विकास मित्र को आत्ममूल्यांकन और आत्मसम्मान विषय पर उन्मुखीकरण की गई | मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी सुभाष चन्द्र राज कुमार ने आत्ममूल्यांकन के लाभ पर चर्चा करते हुए बताया कि इस प्रक्रिया से कोई भी व्यक्ति को अपनी गलतियों को पहचानने और सुधारने का अवसर मिलता है। इससे आत्मनिर्भरता और आत्मविकास में सहायता मिलती है। यथार्थवादी लक्ष्य निर्धारित करने में मदद मिलती है। अपने प्रयासों और परिणामों का विश्लेषण करने से प्रगति में सुधार होता है। उन्होंने बताया सभी विकास मित्र अपने –अपने पंचायत के किशोरी समूह का बैठक कर आत्ममूल्यांकन और आत्मसम्मान के साथ बाल विवाह रोक-थाम, लिंग भेदभाव विषय पर चर्चा कर किशोरियों मे समझ विकसित करे | और अच्छी तस्वीर सहित इसका प्रतिवेदन प्रखंड और जिला कार्यालय को उपलब्ध कराये| इस कार्यशाला मे उड़ान परियोजना अंतर्गत प्रखंड परिहार, सुरसंड, डुमरा और परसौनी के चिन्हित 20 पंचायत के विकास मित्र शामिल हुए है | यूनिसेफ उड़ान परियोजना प्रथम संस्था के जिला समन्वयक ने बताया आत्ममूल्यांकन द्वारा अपने गुणों, क्षमताओं, कमजोरियों और व्यवहारों का निष्पक्ष मूल्यांकन करता है, वही आत्मसम्मान से गुणों को पहचानना अपनी क्षमताओं पर विश्वास करना और खुद को योग्य समझना है। मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी चिंटू कुमार, प्रखंड समन्वयक बीरेंद्र कुमार, विकास मित्र समन्वयक इंडल राम, संजय कुमार, गणेश राम , राम शरण राम , राम फ्रेस मांझी, विजय कुमार , गनीना कुमारी , कुमारी प्रियदर्शी आदि शामिल रहे |