
बेलहई खुर्द तमरी की गौशाला में नहीं थम रहा गोवंशो की मौत का शिलसिला
विशाल समाचार नेटवर्क टीम
मऊगंज जिले की ग्राम पंचायत बेलहई खुर्द शिवपुर तमरी में बनी गौशाला में रोज मर रहे गौवंश का जिम्मेदार कौन है इसका जबाव ढूंढे नहीं मिल रहा । बेलहई खुर्द की गौशाला के मृत पशुधन अक्सर देखे जा रहे है जिसका शोसल मीडिया मे बीडीओ काफी तेजी से बायलर हो रहा है इस बात की जानकारी होने पर हमारे संम्बाददाता द्वारा गौशाला के ब्यवस्थापकों से सम्पर्क करनें की कोशिश की गई परन्तु कोई जबावदार आदमी गौशाला के पास नहीं मिला शिवाय मरणासन्न अवस्था मे पहुचे पशुधन के अलावा ।
इस सम्बंध में जब ग्रामीण जनों से चर्चा की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि किसी साकेत परिवार के समूह द्वारा गौशाला का संचालन किया जा रहा है जो केवल देख रेख के नाम पर सरकारी राशि का दुरुपयोग कर रहा है बगैर खाना पानी के पशु आए दिन मर रहे है जिनकी खाल व हड्डी तक नहीं देखने को मिलती सब उक्त समूह संचालक द्वारा ब्यापारियो को बुलाकर खाल हड्डी निकालकर बेंची जा रही है जिसकी सिकायत कई बार की जा चुकी पर किसी प्रकार की सुध प्रशासनिक जिम्मेदारों द्वारा नहीं ली गई जिससे समूह संचालक के भी हौसले बुलंद है बताया तो यहाॅ तक गया कि ताजी चाम व हड्डी के साथ एक ब्यापारी को पकडा गया जिसका बीडीओ भी बनाया गया उसे रोकने की कोशिश की गई पर वो ब्यापारी अनसुनी करते हुए निकल गया ग्रामीण भी कुछ नहीं कर पाए बजह भी बताई यदि जबरजस्ती रोक ठोक की जाती तो हरिजन एक्ट में फंस जाते ऐसा एक बार हो चुका है ग्रामीणों को समझाइश देना महगाई पङ चुका है ।
गौशाला में समूह संचालक द्वारा समूह का नाम भी नहीं लिखाया गया जिससे पता चले किस समूह को यह जिम्मेदारी दी गई है बस चल रहा है पशुओं की मौत का शिलसिला जो थमने का नाम नहीं ले रहा है ।
ना हीं किसी जिम्मेदार अधिकारी की निगाह इस गौशाला की तरफ जा रहीं है अब ग्रामीण जिला कलेक्टर मऊगंज की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे है वही कुछ करेंगे उनके काम करनें का तरीका हीं अलग है जो हर अधिकारी में आज तक देखने को नहीं मिला।
ग्रामीणों का भरोसा अपनी जगह बिलकुल सही है मऊगंज कलेक्टर न्याय प्रणाली के प्रति काफी सख्त व गौ रक्षा के लिए संकल्पित भी हैं ।

