रीवा

श्रीराम के जीवन दर्शन पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता 20 जनवरी को

श्रीराम के जीवन दर्शन पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता 20 जनवरी को

   रीवा विशाल समाचार नेटवर्क टीम: अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर में प्राण स्वरूप की स्थापना 22 जनवरी को की जाएगी। इस क्रम में जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट रीवा में 20 जनवरी को दोपहर 12 बजे से भगवान श्रीराम के जीवन दर्शन पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस संबंध में प्राचार्य सुदामा गुप्ता ने बताया कि यह प्रतियोगिता केवल नगर में संचालित शासकीय और अशासकीय शालाओं के विद्यार्थियों के लिए है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए नगर के शिक्षण संस्थाओं के प्राचार्य 19 जनवरी तक विद्यार्थियों की सूची डाइट कार्यालय को प्रस्तुत करें। सूची वरिष्ठ व्याख्याता डॉ नीलम श्रीवास्तव के मोबाइल नम्बर 9425832996 पर भी भेजी जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button