
बड़ी सौर गांव मे बिजली के करेंट कि चपेट मे आने से सास और बहू कि हुई दर्दनाक मौत, पुलिस घटना कि कर रही जांच,
धर्मेन्द्र गुप्ता प्रतिनिधि मऊगंज की रिपोर्ट
रीवा :बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी सौर गांव मे बिजली के करेंट कि चपेट मे आने से सास और बहू कि दर्दनाक मौत हो गई है,
घटना कि सूचना मिलने पर बैकुंठपुर थाना कि पुलिस घटना स्थल पर पहुँची, और घटना कि जांच कर रही है,
बैकुंठपुर थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताविक सास बहू कि करेंट मे फसने से मौत हो गई है, मृतिका सास का नाम सुभाऊ शुक्ला उम्र 70 वर्ष जो घर के बाहर कुछ काम कर रही थी, जो घुले तार मे फैले करेंट कि चपेट मे आ गई, जिसे बचाने उसकी नवविवाहिता बहू दिया उर्फ दयावती शुक्ला /पति अवनीश शुक्ला उम्र 26 वर्ष जो सास को बचाने गई और वह भी करेंट कि चपेट मे आ गई, जिस घटना मे सास और बहू दोनों कि ही मौक़े पर ही दर्दनाक मौत हो गई है, फिलहाल बैकुंठपुर थाना पुलिस जो मौक़े पर पहुँचकर घटना कि जांच कर रही है l

