पूणे

डॉ. विकास आबनावे के स्मृति दिवस पर विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन

डॉ. विकास आबनावे के स्मृति दिवस पर विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन

पुणे : प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. विकास आबनावे की तीसरी पुण्यतिथि पर महाराष्ट्र विद्यार्थी सहाय्यक मंडल एवं डॉ. विकास आबनावे फाउंडेशन द्वारा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। साथ ही महाराष्ट्र विद्यार्थी सहाय्यक मंडल के मुख्यालय में पुण्यतिथि के अवसर पर अभिवादन सभा का आयोजन हुआ. वरिष्ठ नेता उल्हास पवार, पूर्व विधायक मोहन जोशी, विधायक रवींद्र धांगेकर, महाराष्ट्र विद्यार्थी सहाय्यक मंडल के सचिव प्रसाद आबनावे, वरिष्ठ पत्रकार अरुण खोरे, जीवराज चोले, नाना आबनावे के साथ सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षणिक क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

नॅशनल असोसिएशन फॉर द वेलफेयर ऑफ फिजिकली चैलेंज्ड संस्था के छात्रों को इलेक्ट्रॉनिक सामान और चादर का वितरण, निवारा वृद्धाश्रम, विद्या विकास छात्रावास और राघवेंद्र स्वामी मठ मंत्रालय में भोजन दान, विद्या विकास छात्रावास के छात्रों को यूनिफॉर्म, अशोक विद्यालय, महर्षि वाल्मीकि विद्यालय, जड़ाबाई दुगड़ विद्यालय के पांच-पांच छात्रों को परीक्षा शुल्क के लिए छात्रवृति, पुणे शहर में आवारा जानवरों के दवा उपचार के लिए विभिन्न संगठनों को दवाओं और इंजेक्शन का वितरण आदि कार्यक्रमों आयोजन किया गया. इस में महाराष्ट्र विद्यार्थी सहाय्यक मंडल के सचिव प्रसाद आबनावे, फाउंडेशन के प्रथमेश आबनावे, गौरव आबनावे, पुष्कर आबनावे, प्राजक्ता आबनावे आदि ने पहल की.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button