
पक्ष न विपक्ष सिर्फ़ निष्पक्ष
नवागत नायाब तहसीलदार लालाराम सूर्यवंशी ने संभाला जवा तहसील के अतरैला वृत्त का चार्ज*
???? बीते दिनों पहले जिला कलेक्टर ने जवा के लिए किया था स्थांतरण
रीवा जिले के तहसील जवा के नवागत नायाब तहसीलदार लालाराम सूर्यवंशी ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया।नवागत तहसीलदार लालाराम सूर्यवंशी ने जवा तहसील का चार्ज लेते ही सबसे पहले तहसील का मुआयना किया और अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया उसके बाद नायब तहसीलदार लालाराम सूर्यवंशी ने राजस्व कर्मचारियों के साथ बैठक की उसके बाद जनता दर्शन में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या तहसील के रजिस्टर में लिखी जाएगी और शीघ्र ही उसका समाधान निकाला जाएगा।मंगलवार को ही सभी अधिवक्ता से तहसीलदार लालाराम सूर्यवंशी ने मुलाकात कर वादों के निस्तारण में सहयोग की अपील की और कहा कि बेंच में सामंजस बना कर कार्य किया जाएगा।उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक हर हाल में पहुंचाया जाएगा और सरकार की मंशा के अनुसार फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण धरातल पर कराया जाएगा ताकि फरियादियों को बार बार तहसील के चक्कर न काटना पड़े। असामाजिक गतिविधियों एवं गैरकानूनी कार्यो में लिप्त लोगों के प्रति सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।नवागत नायाब तहसीलदार ने कहा कि जनता को किसी प्रकार की दिक्कत होने पर सीधे उनके नंबर पर काल करके उन्हें सूचना दे सकते हैं पीड़ित के लिए हमारे दरवाजे सदैव खुले रहेंगे।

