रीवा एमपी:रीवा जिले में पंचायत चुनाव के प्रथम तथा दूसरे चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का सिलसिला 13 दिसम्बर से जारी है। नामांकन पत्र 20 दिसम्बर तक दाखिल किए जाएंगे। शनिवार 18 दिसम्बर को अवकाश होने के बावजूद नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एके झा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिसके अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने की अवधि में शनिवार को भी प्रात: 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। सभी रिटर्निंग ऑफीसर निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार शनिवार को भी नामांकन पत्र प्राप्त करने के संबंध में समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।
Check Also
Close
-
संभागीय नजूल निर्वर्तन समिति की बैठक 6 अगस्त कोAugust 1, 2025

