
उप मुख्यमंत्री ने नवीन सर्किट हाउस निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
रीवा विशाल समाचार संवाददाता. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रात: राजनिवास सर्किट हाउस के विस्तार कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने नवीन सर्किट हाउस निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। श्री शुक्ल ने अटल पार्क का भ्रमण किया तथा शहर वासियों से संवाद किया।