रीवा

उप मुख्यमंत्री ने डिप्टी कलेक्टर बनी आयशा अंसारी को किया सम्मानित

उप मुख्यमंत्री ने डिप्टी कलेक्टर बनी आयशा अंसारी को किया सम्मानित

रीवा अनिल सिंह. हाल ही में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित परीक्षा परिणामों में रीवा की आटो चालक की बेटी आयशा अंसारी डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित हुई हैं। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने सीएम राइज पीके स्कूल में आयोजित समारोह में आयशा को बधाई देते हुए सम्मानित किया। आयशा पीके स्कूल की पूर्व छात्रा हैं। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, जिला भाजपाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र गुप्ता, प्राचार्य वरूणेन्द्र सिंह, शिक्षकगण तथा छात्राएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button