उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल मकर संक्रांति कार्यक्रम में होंगे शामिल
रीवा विशाल समाचार संवाददाता उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल 14 जनवरी को प्रात: 9 बजे अटल पार्क रीवा में मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद उप मुख्यमंत्री प्रात: 10.30 बजे शहडोल जिले में बाणसागर देवलोंद के लिए प्रस्थान करेंगे। उप मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे बाणसागर देवलोंद में श्रोण महोत्सव में शामिल होकर दोपहर एक बजे रीवा एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। उप मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे रीवा एयरपोर्ट से वायुयान द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।