इटावा

खेत  दिवस कार्यक्रम का आयोजन दीप प्रज्जवलित कर संपन्न

 

खेत  दिवस कार्यक्रम का आयोजन दीप प्रज्जवलित कर संपन्न

 

  विशाल समाचार नेटवर्क टीम: कृभको द्वारा अजनौरा में खेत दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कृभको के क्षेत्रीय अधिकारी अजय सिंह द्वारा तरल जैव उर्वरक के उपयोग की विधि एवं उसके फायदे के बारे में विस्तृत जानकारी दी व किसानो को सभी रबी फसलों के बारे में बताया तथा भूमि के अन्दर संतुलित उर्वरक के उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कृभको के सभी उत्पाद जैसे भारत यूरिया, डीएपी, बीज, बायो पोटाश, कंपोस्ट, जिंक, तरल जैव उर्वरक आदि की जानकारी दी। प्रधान मनोज यादव ने भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही समितियों के कायाकल्प योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा किसानों को खेती संबंधी विस्तृत जानकारी दी।

कृषक भारती सेवा केंद्र के प्रभारी अमित यादव द्वारा ने जैविक खेती एवं जैविक उत्पाद की उपयोग करने के बारे में जानकारी दी तथा बताया कि केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में यूरिया कम्पोस्ट, जिंक आदि उपलब्ध है। इस दौरान बड़ी संख्या में कृषकगण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button